{"_id":"6a6f742048d6c1eae107724a","slug":"theft-worth-lakhs-from-a-rented-house-in-sarsai-patlikuhal-kullu-news-c-89-1-ssml1012-183088-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पतलीकूहल के सरसेई में किराये के मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पतलीकूहल के सरसेई में किराये के मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलीकूहल (कुल्लू)। पुलिस थाना पतलीकूहल के सरसेई में एक किराये के मकान से करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीकर जिले की दीक्षा अरोड़ा पिछले चार साल से सरसेई में किराये के मकान में रह रही है। उन्होंने शिकायत दी है कि उसने 18 माह की बेटी की देखभाल के लिए करीब एक माह पहले बिपना देवी निवासी जोगिंद्रनगर, जिला मंडी को घरेलू सहायिका के रूप में रखा था। उसे रहने के लिए एक कमरा भी दिया था। 29 जुलाई को वह इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ गई थीं, जबकि उनके पति धमसू स्थित अपने होटल के कार्य में व्यस्त थे।
30 जुलाई की सुबह घर लौटने पर बिपना देवी का मोबाइल फोन बंद मिला। वह अपने कमरे से भी सामान सहित गायब थी। जब उन्होंने अपनी अलमारी की जांच की तो उसमें रखे सोने और चांदी के आभूषण, तीन सूट तथा मेकअप किट गायब मिली। चोरी किए गए सामान में एक सोने की चेन, सोने के झुमके, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, सात जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के चार कड़े, दो जोड़ी चांदी के झुमके, चांदी की चार अंगूठियां, तीन सूट और मेकअप किट शामिल हैं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग सात लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
परिजनों ने होटल स्टाफ से पूछताछ की तो एक कर्मचारी ने बताया कि 29 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे बिपना देवी और उसके परिचित हनी को होटल से बाहर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद दोनों नहीं लौटे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बिपना देवी और हनी ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद