{"_id":"a1af4ca6-353e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"thuggery-of-40-lakh-on-name-of-lottery","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी के नाम पर वैज्ञानिक से ठगे 40 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉटरी के नाम पर वैज्ञानिक से ठगे 40 लाख
कुल्लू/ब्यूरो
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लॉटरी के झांसे में आकर कुल्लू के वैज्ञानिक ने अपनी जिंदगी की गाढ़ी कमाई गंवा दी है। कुल्लू के साथ सटे सेऊबाग के वैज्ञानिक से लॉटरी के नाम पर धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने वैज्ञानिक एचएस भाटिया की शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में भाटिया ने कहा है कि उन्हें अपने आप को इंग्लैंड का बताने वाली एक कंपनी से मेल प्राप्त हुई कि उनके नाम पर 5 लाख पौंड की लॉटरी निकली है और जल्द ही उन्हें यह राशि मिस्टर डगलस द्वारा दे दी जाएगी। भाटिया ने बताया कि डगलस ने उन्हें बताया कि उन्हें यह राशि कनॉट प्लेस दिल्ली में स्थित रॉयल बैंक स्काटलैंड द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महीने पहले मिस्टर फिल्प और मिसेज बुकी द्वारा सूचित किया गया कि उन्हें लॉटरी के पैसे लेने के लिए रॉयल बैंक दिल्ली में खाता खोलने और करंसी को बदलने के बदले में कुछ राशि जमा करवानी होगी। उन्होंने बैंक की कार्यवाही को पूरा करने के लिए पिछले तीन महीने में मिस्टर फिल्प और मिसेज बुकी द्वारा बताए गए एसबीएनआई लोटस, एसडी कंस्ट्रक्शन और आरबी इंटरनेशनल के नाम पर एसबीआई कुल्लू से लगभग 40 लाख रुपये जमा करवा दिए।
जब उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया तो वह इसकी जांच के लिए दिल्ली गए, तब उन्हें वहां पर उनके साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में पता चला कि ऐसे किसी भी कार्य के लिए बैंक द्वारा पैसे नहीं लिए गए हैं। इस सारे काम के लिए सिर्फ बैंक के नाम का उपयोग किया गया है।
एएसपी संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने भाटिया कि शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 420 और आईटी एक्ट 66 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले को देखते हुए मामले की छानबीन का जिम्मा एसएचओ शेर सिंह को सौंपी गया है।