{"_id":"69d69be2c6679bd82800a04b","slug":"tightening-the-noose-on-fake-cheese-business-kullu-news-c-89-1-ssml1015-173379-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नकली पनीर के कारोबार पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नकली पनीर के कारोबार पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में नकली पनीर के कारोबार पर अब शिकंजा कसा जाएगा। बाजाराें में मिलावटी पनीर के विक्रय की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इन शिकायतों के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों, ढाबों और होटलों में पनीर की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपलिंग शुरू कर दी है। बता दें कि जिले में इन दिनों उत्सवों और मेलों का दौर जारी है। ऐसे में पनीर की मांग अधिक है। इसी मांग के बीच मिलावटी पनीर भी बाजार में उतारा जा रहा है। यह पनीर उच्च गुणवत्ता वाले पनीर के मुकाबले कम दामों में विक्रय किया जा रहा है, लेकिन यह खरीदारों के साथ उनके परिजनों और मेहमानों की सेहत को बिगाड़ रहा है।
गौरतलब है कि जिले के विभिन्न स्थानों से खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटी पनीर के बाजार में उपलब्ध होने की शिकायतें मिल रही हैं। बाहरी राज्यों से आने वाला पनीर दुकानों पर सस्ते दामों पर उपलब्ध है। बाजार में उच्च गुणवत्ता का पनीर 250 से 300 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि मिलावटी पनीर 150 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम से बेचा जा रहा है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद गुणवत्ता रहित पनीर के विक्रय को रोकने के लिए योजना तैयार कर दी गई है। इसी योजना के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण जारी है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलबाड़ करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिले के बाजारों में मिलावटी पनीर की विक्रय की शिकायतें मिली हैं। विभागीय निरीक्षक दुकानों, ढाबों और विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। गुणवत्ता न मिलने पर पनीर के सैंपल भरे जा रहे हैं। पनीर के दो सैंपल भरे गए हैं और बाजारों में निरीक्षण जारी है। -अनिल शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग कुल्लू
Trending Videos