सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourist fair held till Gramphoo of Lahaul

Kullu News: लाहौल के ग्रांफू तक लगा पर्यटकों का मेला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Tourist fair held till Gramphoo of Lahaul
लाहौल के ग्रांफू में उमड़ी सैलानियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
मनाली। वीकेंड पर पर्यटन नगरी में रौनक बढ़ गई है। तीन दिन में मनाली में 35,000 से अधिक पर्यटक पहुंचने का अनुमान है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मनाली में बाहरी राज्यों से 5,500 से अधिक वाहन पहुंचे। मनाली से लाहौल घाटी के ग्रांफू तक पर्यटकों का मेला लग गया है। बड़े होटलों की आक्यूपेंसी 70 से 80 प्रतिशत तक पहुंच गई है। छोटे होटलों और होम स्टे में भी 50 प्रतिशत कमरे पैक चल रहे हैं।
Trending Videos

200 से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटकों ने मनाली का रुख किया। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार रोजाना औसतन 1800 पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। पिछले सप्ताह तक यह आंकड़ा 1200 से 1500 चल रहा था। मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल अंजनी महादेव और अटल टनल पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रांफू की बर्फीली वादियों में भी पर्यटक घूमने का लुत्फ ले रहे हैं। दिन के समय हिडिंबा मंदिर, वशिष्ठ, सोलंगनाला, अंजनी महादेव में पर्यटकों ने सैर की। शाम होते ही मनाली मालरोड पर सैलानियों का जमावड़ा लगा। होटल संचालक भूपेश सिंह ने बताया कि होटलों में वर्तमान में 70 से 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की पुष्टि की है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा के अनुसार, निगम के होटलों में 90 फीसदी कमरे बुक हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed