फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Trader flees after duping farmers in Tindi.

Kullu News: तिंदी में किसानों को चूना लगाकर भागा व्यापारी

Sat, 15 Aug 2026 06:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 15 Aug 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Trader flees after duping farmers in Tindi.
कुल्लू। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उपमंडल उदयपुर के तिंदी गांव में किसानों से मटर की फसल खरीदने के बाद भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया हुआ है कि व्यापारी करीब दो लाख रुपये से अधिक की मटर की फसल लेकर चला गया लेकिन एक माह बीतने के बाद भी उन्हें पैसे नहीं मिले हैं। मटर सीजन के दौरान मंडी जिले का एक व्यापारी तिंदी गांव पहुंचा था।
उसने किसानों से करीब 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मटर की फसल खरीदी। पीड़ित किसान मेहर चंद, देव राज, देवी लाल, मनोज और दीपक ने बताया कि ठेकेदार ने उनसे मटर की फसल खरीदी थी। इसके बाद भुगतान करने की बात कही गई थी लेकिन अब तक पैसे नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तिंदी पंचायत के वार्ड सदस्य मेहर सिंह ने बताया कि जल्द ही पंचायत प्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed