{"_id":"6a6b8bd6daa27bf517032afa","slug":"traffic-halted-on-47-roads-due-to-landslides-and-debris-kullu-news-c-89-1-ssml1012-182890-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भूस्खलन, मलबा आने से 47 सड़कों पर आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भूस्खलन, मलबा आने से 47 सड़कों पर आवाजाही ठप
विज्ञापन
सैंज के शांघड में रोड बंद होने के कारण पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। बरसात से जिले के बंजार के साथ बाह्य सराज की सड़कों पर यातायात ठप पड़ गया है। बुधवार रात भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। इसमें निगम की बसों के साथ छोटे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। 47 सड़कों के बंद होने से कई गांवों का संपर्क जिले एवं उपमंडल मुख्यालय से कट गया है।
ऐसे में लोगों को बसों के नहीं चलने से पांच से आठ किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा है। प्रमोद ठाकुर, बेली राम, सोहन लाल, सुरेश ठाकुर और लीला प्रकाश ने कहा कि बुधवार देर शाम करीब छह बजे से लेकर रात नौ से दस बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे लोगोंं की निजी जमीन पर भूस्खलन हुआ है। सड़कें भी मलबा आने और धंसने से बंद हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बंजार उपमंडल में 30 सड़कें बंद हुई हैं। आनी में सात, निरमंड में आठ और कुल्लू में दो सड़कों पर वाहन नहीं दौड़ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है। एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि प्रशासन ने पर्यटकों और नदी-नालों किनारे रहने वाले लोगों को बरसात को देखते हुए अलर्ट रहने को कहा है।