सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Training given to strengthen vocational education

Kullu News: व्यावसायिक शिक्षा का सशक्त बनाने का दिया प्रशिक्षण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Training given to strengthen vocational education
विज्ञापन
इंडक्शन प्रशिक्षण के प्रतिभागियों का कुल्लू अस्पताल का करवाया दौरा
Trending Videos

.................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय में व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए इंडक्शन प्रशिक्षण का दो दिवसीय कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप व्यावसायिक शिक्षा को सशक्त बनाना और प्रशिक्षकों की क्षमता वृद्धि के बारे में बताया गया।
समग्र शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आशीष कुमार ने हेल्थकेयर सेक्टर से संबंधित आईसीटी स्किल के बारे में बताया। उन्होंने डिजिटल उपकरणों के प्रभावी उपयोग और तकनीकी दक्षता के महत्व से अवगत करवाया। इस दौरान सभी प्रतिभागी शिक्षकों को जोनल अस्पताल कुल्लू का दौरा भी करवाया गया। निर्मला महंत, प्रेम, राज कुमार, वीरेंद्र, बीना तथा अस्पताल के सुपरवाइजर ने प्रशिक्षकों को अस्पताल की कार्यप्रणाली, विभिन्न विभागों और उपकरणों के बारे में बताया। इस अवसर पर शिक्षक अजय कंबोज, श्याम लाल हांडा, जीत राणा, योग दत्त, विजेंद्र, सुनील, अंकिता सूद आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed