सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Children will learn skiing skills on the slopes of Triloknath.

Kullu News: त्रिलोकनाथ की ढलान पर बच्चे सीखेंगे स्कीइंग का हुनर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
Children will learn skiing skills on the slopes of Triloknath.
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। त्रिलोकनाथ की ढलान पर लाहौल घाटी के बच्चे स्कीइंग के हुनर सीखेंगे। लाहौल-स्पीति विंटर गेम्स एंड एलाइड स्पोर्ट्स एसोसिएशन घाटी के बच्चों को शीतकालीन खेलों की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है। केलांग और गोंधला के बाद इच्छुक बच्चे अब त्रिलोकनाथ की ढलान पर स्कीइंग के गुर सीखेंगे। एसोसिएशन 5 से 11 मार्च तक बच्चों को निशुल्क एलीमेंट्री कोर्स करवाएगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि उनका यह लक्ष्य है कि जिस तरह से स्पीति घाटी के बच्चे आइस हाकी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं, उसी तरह लाहौल घाटी के बच्चों को भी स्कीइंग जैसी शीतकालीन खेलों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए।
Trending Videos

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर ने कहा कि लाहौल घाटी के रापे गांव की बेटी प्रेरणा ठाकुर से भी यहां के बच्चों को सीख लेनी चाहिए, जो राष्ट्रीय स्तर पर स्नो बोर्डिंग मुकाबलों में कई पदक हासिल कर चुकी हैं। ज्ञालछन ठाकुर ने कहा कि इस दिशा में एसोसिएशन की यह पहल एक कारगर कदम है ताकि लाहौल-स्पीति जिले के बच्चे शीतकालीन खेलों में आगे बढ़ सकें। ठाकुर ने कहा कि घाटी के विभिन्न हिस्सों में स्कीइंग के एलीमेंट्री कोर्स के लिए स्थानीय विधायक, जिला प्रशासन और अटल विहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली का विशेष सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
गोंधला में कोर्स संपन्न
गोंधला में चला सात दिवसीय स्कीइंग एलीमेंट्री कोर्स सोमवार को संपन्न हो गया है। इस प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सेवानिवृत्त आईजी (आईटीबीपी) प्रेम सिंह बतौर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने बच्चों में इस तरह के शीतकालीन खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने एसोसिएशन की पहल को सराहा। निश्चित रूप से यह पहल बच्चे भी मोबाइल और नशे की गिरफ्त से दूर रखने का काम करेगी।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed