सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Special reading concludes at Buddhist Gompa

Kullu News: बुद्धिस्ट गाेंपा में विशेष पाठ का समापन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Special reading concludes at Buddhist Gompa
विज्ञापन
मनाली/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। बुद्धिस्ट गोंपा मनाली में पंद्रह दिनों से चल रहा विशेष पाठ और ओम मने पद्मे हुम का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर बौद्ध धर्म के विद्वान टशी पलजोर ने उपस्थित सैकड़ों बौद्ध धर्म के अनुयायियों को बौद्ध धर्म की शिक्षाओं से परिचित करवाया।
Trending Videos

उन्होंने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। मनाली बुद्धिस्ट सोसायटी के मुख्य संरक्षक एवं लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने भी विशेष पूजा-अर्चना की। कहा कि फाल्गुन माह की गौरा पूर्णिमा का बौद्ध धर्म में विशेष महत्व है। पिछले पंद्रह दिनों से चली आ रही पूजा-अर्चना और ओम मने पद्मे हुम का जाप का समापन हो गया। कार्यक्रम में सोसायटी की ओर से मनाली बौद्ध मठ में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद और भोजन परोसा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed