सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles will pass through Shinkula Pass on odd-even dates

Kullu News: शिंकुला दर्रा से ऑड-ईवन तिथि से गुजरेंगे वाहन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:35 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will pass through Shinkula Pass on odd-even dates
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मनाली-दारचा-कारगयाक-पदुम होते हुए लेह को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग एक बार फिर बहाल हो गया है। हालिया बर्फबारी के चलते बंद मार्ग को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की योजक परियोजना ने शुक्रवार को खोल दिया है। इससे अब देश-विदेश के पर्यटक शिंकुला दर्रा के रास्ते मनाली से लद्दाख की यात्रा कर सकेंगे।
Trending Videos

फिलहाल इस मार्ग पर केवल फोर बाई फोर वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी गई है। प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार वाहनों का संचालन ऑड-ईवन तिथि के आधार पर किया जाएगा। इसके तहत 28 मार्च को दारचा से पदुम की ओर जाने वाले फोर बाई फोर वाहन चेन और एंटी-स्किड किट के साथ रवाना होंगे, जबकि 29 मार्च को पदुम से दारचा-मनाली की ओर वाहनों की आवाजाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह व्यवस्था सड़क के दोनों ओर से पूरी तरह खुलने तक जारी रहेगी। पिछले दिनों भारी बर्फबारी के कारण यह मार्ग बंद हो गया था। ऐसे में शिंकुला दर्रा होकर आवाजाही प्रभावित हुई थी। अब मार्ग बहाल होने से लाहौल घाटी में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने कहा कि सड़क पूरी तरह डबललेन खुलने तक ऑड-ईवन के आधार पर ही वाहनों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों से सावधानी बरतने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed