सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   20 buses from the Sarkaghat depot and eight from Dharampur are grounded.

Mandi News: सरकाघाट डिपो की 20 और धर्मपुर की आठ बसें खड़ीं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 04:06 AM IST
विज्ञापन
20 buses from the Sarkaghat depot and eight from Dharampur are grounded.
डिपुओं में टायरों और स्पेयर पार्ट्स की कमी से सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संधोल (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के सरकाघाट डिपो में टायरों और स्पेयर पार्ट्स की कमी के कारण परिवहन व्यवस्था बुरी तरह पटरी से उतर गई है। सरकाघाट डिपो की करीब 20 बसें टायर न मिलने के कारण खड़ी हैं जबकि धर्मपुर डिपो की आठ बसें भी विभिन्न कारणों से संचालन से बाहर हैं।


धर्मपुर-हरिद्वार रूट पर चलने वाली एक बस तकनीकी खराबी आने के बाद देहरादून के नेपाली फार्म के पास खड़ी हो गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों की कमी के कारण कई महत्वपूर्ण और ग्रामीण रूट प्रभावित हुए हैं। सरकाघाट-दिल्ली रूट फिलहाल चंडीगढ़ तक ही संचालित किया जा रहा है जबकि लुधियाना सहित अन्य लंबी दूरी के कई रूट भी बाधित हैं। इसका सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें रोजमर्रा के कार्यों के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्रियों राजेश, शिवम, मोनिका सहित अन्य ने मांग की है कि निगम जल्द बसों की समस्या का समाधान करे। क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी सरकाघाट राजकुमार ने बताया कि टायरों और कुछ आवश्यक स्पेयर पार्ट्स की कमी के चलते कई बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। निगम स्तर पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जैसे ही टायर और स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध होंगे, बंद पड़ी बस सेवाओं को दोबारा रूटों पर उतार दिया जाएगा। प्रभावित सेवाओं को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed