{"_id":"6a3d06e9d2feb9d5e000c107","slug":"video-dharampur-mandi-child-marriage-prevention-meeting-sdm-joginder-patial-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम जोगिंदर पटियाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम जोगिंदर पटियाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
Ankesh Dogra
Updated Thu, 25 Jun 2026 04:16 PM IST
उपमंडल धर्मपुर में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर प्रभावी रोक लगाने और जनजागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से एसडीएम जोगिंदर पटियाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बाल विवाह रोकथाम के लिए समन्वित कार्रवाई और जागरूकता अभियान को तेज करने पर चर्चा की।
बैठक में एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इससे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा भविष्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि बाल विवाह की किसी भी संभावित घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करें और प्रशासन को तुरंत अवगत कराएं।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षकों की भूमिका को अहम बताते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को बाल विवाह निषेध अधिनियम और इसके दुष्परिणामों की जानकारी मिल सके।
बैठक में बीएमओ संधोल डॉ. धर्मपाल ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर बाल विवाह के दुष्प्रभावों की जानकारी दी, जबकि सीडीपीओ धर्मपुर धनीराम ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं और बाल संरक्षण कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। वहीं बीडीओ धर्मपुर बालम राम ने पंचायत स्तर पर निगरानी बढ़ाने और जनप्रतिनिधियों को सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में सभी विभागों ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।