{"_id":"6a3cfca335e89e15210ca41f","slug":"video-alaknanda-handa-assumed-charge-as-chairperson-of-the-district-child-welfare-committee-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अलकनंदा हांडा ने जिला बाल कल्याण समिति चेयरमैन का संभाला कार्यभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अलकनंदा हांडा ने जिला बाल कल्याण समिति चेयरमैन का संभाला कार्यभा
खलियार वार्ड की पार्षद एडवोकेट अलकनंदा हांडा ने गुरुवार को मंडी जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन का कार्यभार संभाल लिया। उनके साथ समिति के अन्य सदस्यों मनवीर सिंह, विजय कुमार कानव, चुनी लाल अवस्थी और प्रेम सिंह राणा ने भी कार्यालय में पहुंच कर ज्वाइन किया। इस अवसर पर बाल संरक्षण समिति के चेयरमैन एनआर ठाकुर ने उनका स्वागत कर बाल कल्याण समिति के कार्यों व विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन अलकनंदा हांडा ने बताया कि जो दायित्व उन्हें सरकार ने दिया है वह उसका इमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा ने निर्वहन करेंगी। बच्चों के संरक्षण व कल्याण के लिए वह सदैव तत्पर रहेगी। सरकार ने यह नियुक्तियां जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन) एक्ट, 2015 और हिमाचल प्रदेश जुवेनाइल जस्टिस नियम, 2026 के तहत की हैं। अधिसूचना के अनुसार समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इस अवसर पर बाल संरक्षण इकाई के सभी सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।