सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Invoked Goddess Saraswati, the Supreme Mother of the Universe.

Mandi News: मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती को किया याद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
Invoked Goddess Saraswati, the Supreme Mother of the Universe.
मम्मा की 61वीं पुण्यतिथि पर सुंदरनगर स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में आयोजित राजयोग मेडिटेशन
विज्ञापन
डैहर (मंडी)। चौगान पुराना बाजार स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती की 61वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विशेष राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित कर विश्व शांति और सकारात्मकता का संदेश दिया गया। दो घंटे का विशेष राजयोग मेडिटेशन कराया गया। इसके बाद मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई। सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी शिखा दीदी ने कहा कि मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती अत्यंत सरल, मधुर, निडर और अटल व्यक्तित्व की धनी थीं। इस अवसर पर निहरी, सलापड़, तलेली और लेदा ब्रह्माकुमारी स्कूल की संचालिकाओं ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed