सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sanitation workers busy sprucing up Mandi ahead of the monsoon.

Mandi News: मानसून से पहले मंडी को चमकाने में जुटे सफाई मित्र

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers busy sprucing up Mandi ahead of the monsoon.
मंडी शहर में नाली से गाद को निकालकर गाड़ी में भरते निगम के सफाई मित्र। स्रोत विभाग
विज्ञापन
मंडी। मानसून के नजदीक आते ही शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम मंडी के सफाई मित्र नालियों और विभिन्न क्षेत्रों में जमा मलबे को हटाने में जुट गए हैं। सफाई मित्र शहर की सभी छोटी-बड़ी नालियों की सफाई और मरम्मत कार्य में डटे हुए हैं। नालियों से निकाली जा रही गाद और कचरे को वाहनों के जरिए निर्धारित निष्पादन स्थलों तक पहुंचाया जा रहा है ताकि वर्षा ऋतु के दौरान जल निकासी सुचारु रहे। बुधवार को जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की ओर से छत से पानी टपकने की शिकायत पर निगम ने कार्रवाई की। निगम के स्वच्छता साथियों ने कोर्ट परिसर की छत पर से वहां वर्षों से जमा सूखी पत्तियों और मलबे को साफ किया। इस दौरान छत से करीब एक टिपर मलबा और पत्तियां हटाकर निष्पादन स्थल पर भेजी गईं। आयुक्त रोहित राठौर ने बताया की निगम का लक्ष्य मानसून की दस्तक से पहले पूरे शहर को दुरुस्त करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed