सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Children will be administered the 'two drops of life' on June 28.

Mandi News: नौनिहालों को 28 जून को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 04:46 AM IST
विज्ञापन
Children will be administered the 'two drops of life' on June 28.
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स मुस्तैद

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 28 जून को आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान में 61,000 से अधिक नौनिहालों को पल्स पोलियो पिलाई की खुराक जाएगी। इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त मंडी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अभियान की सूक्ष्म तैयारियों का जायजा लेते हुए रणनीतिक खाका तैयार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि इस वर्ष जिले में 0 से 5 वर्ष की आयु के अनुमानित 61,604 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के 496 बच्चों को भी चिह्नित किया गया है ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे।
अभियान को सुचारु रूप से चलाने के लिए जिलेभर में 1103 पोलियो बूथ, 4416 कर्मियों की टीमें और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। इसमें 231 सुपरवाइजर पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। 10 ट्रांजिट स्थल और 32 विशेष क्षेत्रों की पहचान की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि रविवार को कोई बच्चा बूथ पर दवा पीने से छूट जाता है तो स्वास्थ्य कर्मी अगले दिन सोमवार को घर-घर जाकर उसे दवा पिलाना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, पुलिस, परिवहन, पंचायती राज, लोक संपर्क और आयुष विभाग के आला अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed