{"_id":"6a3bbf1a9c1fd305b802ba31","slug":"unemployed-job-seekers-arriving-for-temporary-recruitment-demanded-regular-appointments-mandi-news-c-90-1-mnd1001-202041-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अस्थायी भर्ती में पहुंचे बेरोजगारों ने उठाई नियमित नियुक्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अस्थायी भर्ती में पहुंचे बेरोजगारों ने उठाई नियमित नियुक्ति की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अस्थायी भर्ती में पहुंचे बेरोजगारों ने उठाई नियमित नियुक्ति की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सौली खड्ड में हिमाचल पथ परिवहन निगम में अस्थायी तौर पर चालकों की भर्ती के लिए पहुंचे बेरोजगार युवाओं में एक ओर नौकरी मिलने की उम्मीद दिखी तो दूसरी ओर भर्ती प्रक्रिया को लेकर संशय भी बना रहा। भर्ती के दौरान युवाओं ने दिहाड़ी के आधार पर नियुक्ति के बजाय नियमित भर्ती की मांग उठाई।
बेरोजगारों का कहना था कि मंडी मंडल में चालकों के करीब 140 पद रिक्त हैं और सरकार को इन पदों पर स्थायी भर्ती करनी चाहिए। युवाओं ने बताया कि पहले भी आयोजित भर्ती प्रक्रिया में कई अभ्यर्थी चयनित हुए थे लेकिन बाद में भर्ती रद्द कर दी गई थी। ऐसे में आनन-फानन में हो रही इस प्रक्रिया को लेकर भी दुविधा बनी हुई है।
घौड़ निवासी रोशन लाल ने बताया कि देर शाम भर्ती की सूचना मिली और वह सुबह साक्षात्कार के लिए पहुंच गए। उन्हें बताया गया कि मांग के आधार पर 1500 रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे और जरूरत न होने पर घर पर रहना होगा। बबलू ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी पहले ही बड़ी समस्या है। सरकार जब निगम के कर्मचारियों को समय पर वेतन, पेंशन और अन्य लाभ नहीं दे पा रही है तो दिहाड़ी पर 1500 रुपये प्रतिदिन देने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना था कि नौकरी अस्थायी नहीं बल्कि स्थायी होनी चाहिए। सरकाघाट के अनिल कुमार ने बताया कि वह पहले भी निगम में चालक भर्ती के लिए साक्षात्कार दे चुके हैं। उस समय चयनित होने के बावजूद नौकरी नहीं मिल सकी थी। ऐसे में इस बार भी युवाओं के मन में संशय बना हुआ है।