सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   2,500 farmers to be linked to 20 clusters: Gursimar Singh

20 क्लस्टरों से जुड़ेंगे अढ़ाई हजार किसान : गुरसिमर सिंह

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
2,500 farmers to be linked to 20 clusters: Gursimar Singh
प्राकृतिक खेती पर जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में दी जानकारी
विज्ञापन

1000 हेक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में वीरवार को जिला स्तरीय निगरानी समिति ने प्राकृतिक खेती मिशन 2026-27 की कार्ययोजना को मंजूरी दी। मिशन के तहत इस वर्ष जिले में 20 क्लस्टर बनाए जाएंगे, जिनसे 2500 किसानों की 1000 हेक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में 50 क्लस्टरों के माध्यम से 8214 किसानों की 2500 हेक्टेयर भूमि प्राकृतिक खेती से जोड़ी गई थी। किसानों को प्रोत्साहन राशि के रूप में करीब 3.50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे तथा 13 जैव आदान संसाधन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed