{"_id":"6a71c04add1766aab70aba35","slug":"400-schools-lack-principals-education-system-affected-mandi-news-c-90-1-mnd1021-207679-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 400 स्कूलों में नहीं प्रधानाचार्य, शिक्षा व्यवस्था प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 400 स्कूलों में नहीं प्रधानाचार्य, शिक्षा व्यवस्था प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानाचार्यों की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला मंडी ने शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार से प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग की है। संघ के राज्य मुख्य संगठन सचिव रंगीला ठाकुर, राज्य महासचिव इंद्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार और महिला विंग अध्यक्ष ललिता बांगिया ने बताया कि 20 जून तक प्रदेश में प्रधानाचार्य के 393 पद रिक्त थे। सीबीएसई स्कूलों में नई नियुक्तियों के बाद यह संख्या 400 से अधिक हो गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार क्लस्टर सिस्टम लागू कर रही है। इसमें प्रधानाचार्य की महत्वपूर्ण भूमिका है लेकिन बड़ी संख्या में पद खाली होने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वर्तमान में वरिष्ठ प्रवक्ता कार्यकारी प्रधानाचार्य के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाने के साथ नियमित शिक्षण कार्य भी कर रहे हैं।
संघ का कहना है कि नियमित पदोन्नति नहीं होने से कई प्रवक्ता 26 वर्ष की सेवा के बाद भी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अंतिम पदोन्नति सूची दिसंबर 2025 में जारी हुई थी, जबकि उससे पहले अक्तूबर 2022 में सूची आई थी। संघ ने मांग की है कि प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची वर्ष में कम से कम दो बार जारी की जाए।