{"_id":"6a7306a804539d02700c6ad1","slug":"video-kamrunag-jatar-kutahchi-mandi-bada-dev-kamrunag-annual-festival-2026-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kamrunag Jatar 2026: मंडी के कुटाहची गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुई बड़ा देव कमरूनाग की वार्षिक जातर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kamrunag Jatar 2026: मंडी के कुटाहची गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुई बड़ा देव कमरूनाग की वार्षिक जातर
Ankesh Dogra
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:17 PM IST
Link Copied
ग्राम पंचायत रेफ़ल के कुटाहची गांव में बुधवार को आराध्य बड़ा देव कमरूनाग की वार्षिक जातर श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
जातर के दौरान बड़ा देव कमरूनाग के गूर बोधराज ने देवता के थड़े पर स्थापित पिंडी पर पारंपरिक विधि से कल्या (चावल और घी का लेप) अर्पित किया तथा विधिवत श्रृंगार किया। इसके बाद देववाणी के माध्यम से क्षेत्र के हार-द्वार की रक्षा, अच्छी फसल और वर्षभर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिए जाने का संदेश सुनाया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने गहरी आस्था के साथ सुना।
इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिला मंडल की महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
धार्मिक आयोजन में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देवता के कटवाल चिंतराम, पी.एस. लाठी सहित अन्य कारदार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
देवता कमेटी के प्रधान जीत कुमार ने वार्षिक जातर के सफल आयोजन पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और गूर बोधराज सहित सभी कारदारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।