{"_id":"6a7305e7e5c554c52a08cb98","slug":"video-mandi-ladbharol-former-paramilitary-unit-leela-chandel-joins-crpf-woman-officer-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भूतपूर्व अर्धसैनिक बल इकाई लड़भड़ोल से जुड़ीं CRPF की पहली महिला अधिकारी लीला चंदेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भूतपूर्व अर्धसैनिक बल इकाई लड़भड़ोल से जुड़ीं CRPF की पहली महिला अधिकारी लीला चंदेल
Ankesh Dogra
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:14 PM IST
Link Copied
भूतपूर्व अर्धसैनिक बल इकाई लड़भड़ोल की बैठक बुधवार को इकाई अध्यक्ष बुद्धि सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया और पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान अध्यक्ष बुद्धि सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों तथा अर्धसैनिक बलों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और संगठन की गतिविधियों की जानकारी साझा की।
बैठक का मुख्य आकर्षण सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त महिला अधिकारी लीला चंदेल का भूतपूर्व अर्धसैनिक बल इकाई लड़भड़ोल से जुड़ना रहा। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से इकाई की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के अनुसार लीला चंदेल न केवल लड़भड़ोल इकाई बल्कि जिला मंडी की पहली ऐसी महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने एक सिपाही के रूप में अर्धसैनिक बल में भर्ती होकर अपनी मेहनत और समर्पण से उच्च अधिकारी पद तक का सफर तय किया।
इकाई के सदस्यों ने लीला चंदेल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके अनुभवों को संगठन के लिए प्रेरणादायक बताया।
बैठक के दौरान अन्य सेवानिवृत्त अधिकारियों और जवानों ने भी संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इनमें सुभाष चंद (निरीक्षक, आईटीबीपी), इंद्र सिंह (निरीक्षक, बीएसएफ), सुरेश सिंह (निरीक्षक, आईटीबीपी), मेहर सिंह (हवलदार, सीआईएसएफ) तथा सुभाष चंद (निरीक्षक, सीआरपीएफ) शामिल हैं।
इकाई ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।