{"_id":"6a731476e0484f39400902d6","slug":"video-conditions-at-tawarafi-school-remain-unchanged-even-after-three-years-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: तीन साल बाद भी नहीं बदले तवाराफी स्कूल के हालात, दो बार आपदा झेलने के बाद भी सुरक्षा दीवार का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: तीन साल बाद भी नहीं बदले तवाराफी स्कूल के हालात, दो बार आपदा झेलने के बाद भी सुरक्षा दीवार का इंतजार
प्राकृतिक आपदाओं के तीन वर्ष बाद भी सदर शिक्षा खंड के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय तवाराफी की तस्वीर नहीं बदल सकी है। वर्ष 2023 की आपदा में क्षतिग्रस्त हुए दोनों विद्यालय आज भी बदहाली से जूझ रहे हैं। सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने के बाद अब तक दोबारा नहीं बन सकी है, जबकि माध्यमिक विद्यालय का मुख्याध्यापक कक्ष पूरी तरह बह गया था, जिसका पुनर्निर्माण भी नहीं हो पाया। जर्जर भवनों, उजड़े खेल मैदान और असुरक्षित परिसर के बीच बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान खोविंद्र ठाकुर और स्थानीय निवासी बालक राम ने बताया कि तवाराफी स्कूल से कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले हैं, लेकिन आज विद्यालय का खेल मैदान और प्रार्थना स्थल झाड़ियों से घिर चुके हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी डॉ. सुनील दत्त ने बताया कि विद्यालय की सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग के माध्यम से छह लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बरसात समाप्त होने के बाद स्थानीय पंचायत द्वारा सुरक्षा डंगा (सुरक्षा दीवार) निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।