Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Opposition to the removal of the RCFC center from Jogindernagar; Guru Sharan Parmar seeks MP Kangana Ranaut's intervention.
{"_id":"6a731bc69bf2fa681d017daa","slug":"video-opposition-to-the-removal-of-the-rcfc-center-from-jogindernagar-guru-sharan-parmar-seeks-mp-kangana-ranauts-intervention-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जोगिंद्रनगर से आरसीएफसी केंद्र हटाने का विरोध, गुरु शरण परमार ने सांसद कंगना रणाैत से मांगा हस्तक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जोगिंद्रनगर से आरसीएफसी केंद्र हटाने का विरोध, गुरु शरण परमार ने सांसद कंगना रणाैत से मांगा हस्तक्षेप
जिला मंडी कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी गुरु शरण परमार ने जोगिंद्रनगर स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र को नौणी (सोलन) स्थानांतरित करने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रणाैत को ज्ञापन सौंपकर इस फैसले को रुकवाने के लिए तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। परमार ने बताया कि राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड और आयुष मंत्रालय के सहयोग से साल 2017 में इस केंद्र की स्थापना हुई थी। यह संस्थान उत्तर भारत के सात राज्यों के किसानों, विद्यार्थियों और औषधीय पौधों से जुड़े कारोबारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां किसानों को उच्च गुणवत्ता की पौध, उन्नत प्रशिक्षण और मार्केटिंग में मदद दी जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस प्रतिष्ठित संस्थान को सोलन शिफ्ट किया जाता है, तो जोगिंद्रनगर के किसानों और यहां काम करने वाले कर्मचारियों की आजीविका पर गहरा संकट आ जाएगा। ज्ञापन के जरिये सांसद कंगना रणाैत से अपील की गई है कि वह आयुष मंत्रालय के समक्ष इस मुद्दे को मजबूती से उठाएं। परमार ने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र को स्थानांतरित करने की कोशिश की गई, तो स्थानीय लोग संघर्ष समिति बनाकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को विवश होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।