फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A Rakhi parcel will reach Switzerland for 2,200 and Canada for 1,398.

Mandi News: स्विट्जरलैंड में 2200, कनाडा में 1398 रुपये में पहुंचेगा राखी का पार्सल

Wed, 05 Aug 2026 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
A Rakhi parcel will reach Switzerland for 2,200 and Canada for 1,398.
जिले के डाकघरों से देश, विदेश में 15 दिन के भीतर पहुंचेंगी राखियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। रक्षाबंधन से पहले जिले के डाकघरों में राखियां भेजने का काम तेज हो गया है। देश के साथ-साथ विदेशों में भी समय पर राखियां पहुंचाने के लिए डाक विभाग हवाई मार्ग का सहारा ले रहा है। स्विट्जरलैंड के लिए करीब 2200 रुपये और कनाडा के लिए 50 ग्राम का राखी पार्सल 15 से 20 दिनों में हवाई मार्ग से पहुंचाया जा रहा है।

उप डाकघर जोगिंद्रनगर से स्विट्जरलैंड और कनाडा के लिए चार पार्सल भेजे जा चुके हैं। वहीं, देशभर में दूरदराज रह रहे भाइयों तक राखियां पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने अतिरिक्त काउंटर भी खोले हैं। जिलेभर के डाकिए घर-घर जाकर राखियां पहुंचाने में जुटे हैं। विदेश भेजी जाने वाली डाक पहले विशेष वाहनों से दिल्ली हवाई अड्डे तक पहुंचाई जाती है, जहां से उसे हवाई मार्ग से संबंधित देशों के लिए रवाना किया जाता है। उप डाकघर जोगिंद्रनगर से 28 अगस्त तक चार हजार से अधिक राखियां प्रदेश, अन्य राज्यों और विदेशों में भेजे जाने का अनुमान है। डाक अधीक्षक मंडी संजय ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर देश-विदेश में समय पर राखियां पहुंचाने के लिए डाक विभाग के कर्मचारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed