{"_id":"6a72d6c54783f9a77e0c10a1","slug":"video-mandi-municipal-corporation-first-meeting-bjp-councillor-raises-objection-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi Municipal Corporation: पहली बैठक में हंगामा, सूचना समय पर न मिलने पर भाजपा पार्षद ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi Municipal Corporation: पहली बैठक में हंगामा, सूचना समय पर न मिलने पर भाजपा पार्षद ने उठाए सवाल
Ankesh Dogra
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:53 AM IST
नगर निगम मंडी के नए कार्यकाल की पहली बैठक बुधवार को हंगामे के बीच शुरू हुई। मेयर सुमन ठाकुर के स्वागत भाषण के दौरान भाजपा पार्षद गगन कश्यप ने बैठक की सूचना समय पर नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम अधिनियम (एमसी एक्ट) के नियमों का हवाला दिया।
गगन कश्यप ने कहा कि एमसी एक्ट के अनुसार किसी भी बैठक की सूचना सभी पार्षदों को कम से कम पांच दिन पहले दी जानी चाहिए। उनका आरोप था कि कई पार्षदों को बैठक की सूचना बुधवार को ही मिली, जिससे बैठक की प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने भविष्य में नियमों के अनुसार समय पर सूचना जारी करने की मांग की।
इस पर नगर निगम आयुक्त डॉ. मदन कुमार ने स्वीकार किया कि नए कार्यकाल की पहली बैठक होने के कारण कुछ प्रक्रियागत त्रुटियां रह गई होंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे से सभी बैठकों की सूचना नियमानुसार समय पर दी जाएगी और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं बनने दी जाएगी।
बैठक शुरू होने से पहले मेयर सुमन ठाकुर ने सभी पार्षदों का गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद नगर निगम से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक और विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम मंडी में भाजपा समर्थित बोर्ड का गठन हुआ है। निगम में भाजपा के 12 पार्षद, एक निर्दलीय और एक कांग्रेस समर्थित पार्षद शामिल हैं। नए कार्यकाल की पहली बैठक में ही प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल पूरे दिन चर्चा का विषय बने रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।