सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   50% of the posts of Panchayat President in the district are for women.

Mandi News: जिले में पंस अध्यक्ष के 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:11 AM IST
विज्ञापन
50% of the posts of Panchayat President in the district are for women.
विज्ञापन
जिले में पंस अध्यक्ष के 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए
Trending Videos

पंचायत समिति अध्यक्ष पदों का आरक्षण रोस्टर किया जारी
14 में से 7 सीटें विभिन्न श्रेणी की महिलाओं के लिए आरक्षित
द्रंग पंस अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में वर्ष 2026 के सामान्य पंचायत चुनाव को लेकर पंचायत समिति अध्यक्ष के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। चार सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। दो सीटें अनुसूचित जाति महिला, दो सीटें अनुसूचित जाति, एक सीट अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जबकि पांच सीटें अनारक्षित की गई हैं।
आरक्षण रोस्टर के तहत धनोटू और बल्ह पंचायत समितियों के अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। गोहर और बालीचौकी में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सीटें तय हुई हैं। द्रंग पंचायत समिति का अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा चौंतड़ा, धर्मपुर, गोपालपुर और सदर मंडी में अध्यक्ष पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। चुराग, निहरी, सराज, करसोग और सुंदरनगर पंचायत समितियों में अध्यक्ष पद अनारक्षित रखे गए हैं। आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद संभावित प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कई स्थानों पर दावेदारों के बीच बैठकों और रणनीति बनाने का दौर भी शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी समीकरण साधने की कवायद तेज हो गई है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने पंचायत समिति अध्यक्ष पदों का आरक्षण रोस्टर जारी करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2020 और 2026 में पंचायत समिति अध्यक्ष का आरक्षण
नाम, साल 2020, साल-2026 चौंतड़ा अनुसूचित जाति महिला, महिला
गोपालपुर, अनुसूचित जाति महिला, महिला
बल्ह, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अनुसूचित जाति महिला, सदर, महिला, महिला,
गोहर, महिला, अनुसूचित जाति,
द्रंग, महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
धर्मपुर, अनुसूचित जाति, महिला,
करसोग, अनारक्षित, अनारक्षित,
सुंदरनगर, अनारक्षित, अनारक्षित,
सराज, अनारक्षित, अनारक्षित,
बालीचौकी, अनारक्षित, अनुसूचित जाति,
धनोटू, ----- अनुसूचित जाति महिला
निहरी, ------ अनारक्षित,
चुराग, ----- अनारक्षित,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed