सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   50% of the seats in the Pradhan post are reserved for women.

Mandi News: प्रधान पद की 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:21 AM IST
विज्ञापन
50% of the seats in the Pradhan post are reserved for women.
विज्ञापन
सराज विकास खंड की पंचायतों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। जिले के सराज विकास खंड के तहत 36 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान पद के आरक्षण की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। जारी विवरण के अनुसार इस बार भी चुनावी रण में आधी आबादी का दबदबा रहेगा। विकास खंड की 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।
प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार 13 पंचायतों को सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें बुंग (रेलचौक), शरण, कान्डा बगस्याड़, जैंशला, झुंडी, परखैर, मुरहाग, काकड़ाधार, रोड़, गुडाह, सुनाह लंबाथाच, जंजैहली और चियुणी शामिल हैं। इन पंचायतों में अब केवल महिला उम्मीदवार ही प्रधान पद का चुनाव लड़ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति महिला व वर्ग का गणित निर्धारण के अनुसार पांच पंचायतों को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें कल्हणी, थुनाग, संगलवाड़ा, भाटकीधार और तुंगाधार शामिल हैं। इसके अलावा, नैहरा (मैहरीधार), चेत (सोझा), झरेड़ और ढीम कटारू पंचायतों में अनुसूचित जाति के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर सकेंगे। सराज की 14 पंचायतों को अनारक्षित रखा गया है। यहां किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए पात्र होंगे। इनमें शिकावरी, बहल (बहलीधार), केयोली, बगड़ाथाच, शिल्हीबागी, छतरी, थाना, गत्तु, धार जरोल, ब्रयोगी, बागा चनोगी, बहल (सैंज), लेहथाच और खबलेच शामिल हैं। आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही सराज क्षेत्र में चुनावी हलचल बढ़ गई है। संभावित उम्मीदवारों ने अपनी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed