सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   50-year-old Dilaram died after falling from the second floor.

Mandi News: दूसरी मंजिल से गिरकर 50 वर्षीय दिले राम की मौत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
50-year-old Dilaram died after falling from the second floor.
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। गोहर उपमंडल की पंचायत मोवीसेरी के गांव टिक्करी (डोहरा) में शनिवार को 50 वर्षीय दिले राम की घर की दूसरी मंजिल से गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार दिले राम किसी कार्य से घर की दूसरी मंजिल पर गए हुए थे, इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले भी गोहर उपमंडल के गांव भलोठी, पंचायत धिस्ति (जाछ) में चौथी मंजिल से गिरने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र के लोग भी चिंतित हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed