{"_id":"69f09c82b7a1d64ab9068999","slug":"67355-voters-will-decide-the-fate-of-the-candidates-in-the-chauntra-development-block-mandi-news-c-90-1-ssml1045-194708-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विकास खंड चौंतड़ा में 67355 मतदाता बनेंगे प्रत्याशियों के भाग्य विधाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विकास खंड चौंतड़ा में 67355 मतदाता बनेंगे प्रत्याशियों के भाग्य विधाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौंतड़ा स्कूल बना स्ट्रांग रूम, ऑनलाइन होगी नामांकन और परिणाम की मॉनिटरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। पंचायती राज चुनाव की घोषणा होते ही विकास खंड चौंतड़ा में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है। विभिन्न कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों की टीमें गठित कर उन्हें शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चरणबद्ध तरीके से होने वाले इन चुनावों की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में की जाएगी, जहां मतपेटियों के सुरक्षित रखरखाव हेतु स्ट्रांग रूम भी स्थापित किया गया है।
मंगलवार को विकास खंड कार्यालय में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि कुल 44 पंचायतों में 67,355 मतदाता सूचीबद्ध हैं, जिनमें 33,232 पुरुष तथा 34,123 महिला मतदाता शामिल हैं। ये मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कुल 250 से अधिक वार्डों में बीडीसी के 20 पदों तथा जिला परिषद के तीन वार्डों के लिए भी उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
चरणबद्ध चुनाव प्रक्रिया के लिए मतदान सामग्री, जिसमें मतपेटियां भी शामिल हैं, कार्यालय में पहुंच चुकी हैं। 44 सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) को पंचायत प्रतिनिधियों और वार्ड सदस्यों के नामांकन पत्रों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायती राज चुनावों में शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार नामांकन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग और बाड़बंदी की व्यवस्था लागू की जा रही है।
बॉक्स
विकास खंड चौंतड़ा की 44 पंचायतों में होने वाले चुनावों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल 67,355 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 33,232 पुरुष और 34,123 महिला मतदाता शामिल हैं। 254 वार्डों में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव कर्मियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। -अनुभव तनवर, खंड विकास अधिकारी, विकास खंड चौंतड़ा
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X