{"_id":"69f09a36d43cf710300a9afb","slug":"domestic-gas-supply-stalled-in-sundernagar-people-in-trouble-for-three-days-mandi-news-c-90-1-mnd1023-194696-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर में घरेलू गैस आपूर्ति ठप, तीन दिन से लोग मुश्किल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर में घरेलू गैस आपूर्ति ठप, तीन दिन से लोग मुश्किल में
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाएं खाली सिलिंडर लेकर सड़क किनारे वाहन का इंतजार करती नजर आईं
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल में घरेलू गैस की आपूर्ति बाधित होने से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घर-घर गैस वितरण के निर्देशों के बावजूद पिछले एक महीने से क्षेत्र में नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। फागला-बोबर क्षेत्र में मंगलवार सुबह से ही महिलाएं खाली सिलिंडर लेकर सड़क किनारे गैस वाहन का इंतजार करती नजर आईं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले महीने भी इस क्षेत्र में गैस की आपूर्ति नियमित नहीं रही और वाहन समय पर नहीं पहुंच पाए। स्थानीय निवासी राजेश्वरी देवी, चिंता देवी, कमला देवी और सुनीता देवी ने बताया कि जब वे गैस लेने के लिए धनोटू स्थित वितरक के स्टोर पहुंचीं तो उन्हें आश्वासन दिया गया था कि प्रशासन के निर्देशानुसार गैस की आपूर्ति घर-घर की जाएगी। साथ ही गांव में आपूर्ति की तिथि भी तय की गई थी, लेकिन निर्धारित समय पर गैस नहीं पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव को नजरअंदाज कर अन्य पंचायतों में आपूर्ति की जा रही है, जिससे उन्हें बार-बार परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, अधिकृत गैस वितरक श्याम लाल ने बताया कि पिछले तीन दिनों से पीछे से ही गैस की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण वितरण प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति मिलते ही वितरण कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।
उधर, खाद्य निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि सप्लाई बाधित होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को जिन क्षेत्रों में आपूर्ति नहीं हो पाई, वहां अगले दो–तीन दिन में पुनः गैस भेजी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग वाहन पहुंचते ही अनियमित रूप से गैस लेने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि डीएसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही गैस वितरण का प्रावधान है। उन्होंने जानकारी दी कि शीतला गैस एजेंसी की लगभग चार हजार बुकिंग अन्य एजेंसी को स्थानांतरित करने पर भी विचार किया जा रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X