सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Municipal Corporation Elections: Vikramaditya held direct talks with applicants

नगर निगम चुनाव : विक्रमादित्य ने आवेदनकर्ताओं से की सीधी बातचीत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Elections: Vikramaditya held direct talks with applicants
मंडी में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के पहुंचने पर स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मंडी में कांग्रेस चुनाव प्रभारी विक्रमादित्य सिंह ने ली समीक्षा बैठक, कांग्रेस ने तेज की तैयारी
Trending Videos

नगर निगम मंडी के चुनाव के लिए कांग्रेस सक्रिय, एकजुटता का पढ़ाया पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम चुनाव को लेकर मंडी में सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव प्रभारी एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंगलवार को मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से विस्तार से संवाद किया। बैठक के बाद उन्होंने टिकट के लिए आवेदन करने वाले प्रत्याशियों से भी अलग से मुलाकात कर उनसे सीधी बातचीत की। उन्होंने आवेदनकर्ताओं से उनके लक्ष्यों और चुनाव लड़ने के सिद्धांतों के बारे में जानकारी ली।



बैठक का माहौल औपचारिक कम और संवादात्मक अधिक नजर आया। विक्रमादित्य सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव केवल रणनीति से नहीं, बल्कि आपसी भरोसे और एकजुटता से जीते जाते हैं। स्पष्ट किया कि यदि सभी मिलकर काम करेंगे तो जीत सुनिश्चित की जा सकती है। इस दौरान उन्होंने सभी को एकजुट होकर विजय की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प भी दिलाया। साथ ही कहा कि सभी आवेदनकर्ता पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में पूरी ताकत लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और हर वार्ड में प्रभावी पहुंच बनाने की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को यह भी संदेश दिया गया कि वे व्यक्तिगत मतभेदों को किनारे रखकर पूरी तरह चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। सभी से संवाद के बाद प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए इसे हाईकमान के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
मंडी को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन इस बार कांग्रेस जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। कांग्रेस हाईकमान ने नगर निगम मंडी चुनाव की जिम्मेदारी विक्रमादित्य सिंह को सौंपी है। ऐसे में उनके दौरे और बैठकों को पार्टी की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी नगर निगम चुनाव को लेकर अपने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। इसके बाद विक्रमादित्य ने मंडी की इंदिरा मार्केट का भ्रमण भी किया।
बॉक्स
बल्ह और मंडी सदर के नेता भी रहे मौजूद
बैठक में जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशी शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, कांग्रेस पदाधिकारी दीपक शर्मा, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी सहित पूर्व पार्षद और कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। प्रकाश कश्यप, प्रदीप शर्मा, आकाश शर्मा और तोष कुमार ने भी चुनाव को लेकर अपनी राय रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed