सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The team conducted a joint inspection for the reconstruction of damaged school buildings.

Mandi News: क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों के नव निर्माण के लिए टीम ने किया संयुक्त निरीक्षण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The team conducted a joint inspection for the reconstruction of damaged school buildings.
बागी भनवास के क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग तथा उप निदेशक शिक्षा मंडी
विज्ञापन
आपदा में क्षतिग्रस्त हुआ था भनवाल स्कूल का भवन
Trending Videos

अमर उजाला इंपैक्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

थाची (मंडी)। उप तहसील थाची के अंतर्गत आने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागी भनवास तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बागी भनवास के भवन निर्माण की उम्मीदें अब फिर से जगी हैं। इन दोनों पाठशालाओं के नए भवन निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग तथा उपनिदेशक शिक्षा मंडी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

वर्ष 2025 की आपदा के दौरान भूस्खलन से दोनों स्कूल भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। तब से कक्षाएं पंचायत भवन में अस्थायी रूप से संचालित की जा रही हैं। हालांकि, यह पंचायत भवन भी जर्जर हालत में है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि यह भवन कभी भी ढह सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समस्या को अमर उजाला ने 24 अप्रैल के अंक में ..आपदा ने छीना स्कूल भवन, अब जर्जर पंचायत घर में मंडरा रहा खतरा.. शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन और संबंधित विभाग सक्रिय हुए हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण स्थल की भौगोलिक स्थिति, भूमि की उपलब्धता तथा भवन निर्माण की संभावनाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति, स्थानीय ग्रामीण, पाठशाला स्टाफ तथा प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे।
बॉक्स
संयुक्त विभागीय टीम निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंची थी। प्रस्तावित स्थल पर भवन निर्माण संभव है या नहीं, इस संबंध में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग तथा संबंधित विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जियोलॉजिस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि भवन निर्माण उसी स्थान पर किया जा सकता है या नहीं। -यशवीर धीमान, उच्च शिक्षा उपनिदेशक, जिला मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed