{"_id":"69f08ae7452cd921b604707a","slug":"students-will-study-chitkul-the-last-village-on-the-indo-tibetan-border-mandi-news-c-90-1-mnd1001-194673-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भारत-तिब्बत सीमा के अंतिम गांव छितकुल का अध्ययन करेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भारत-तिब्बत सीमा के अंतिम गांव छितकुल का अध्ययन करेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसपीयू के कुलपति डॉ. ललित अवस्थी ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के लोक प्रशासन विभाग के 17 विद्यार्थियों का एक दल भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित अंतिम भारतीय गांव छितकुल में स्थानीय प्रशासन और किन्नौर की देव संस्कृति का अध्ययन करेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ललित कुमार अवस्थी ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह शैक्षणिक भ्रमण 28 से 30 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है।
कुलपति डॉ. ललित कुमार अवस्थी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं और उन्हें वास्तविक परिस्थितियों को समझने का अवसर मिलता है।
लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामपाल ने बताया कि इस यात्रा के दौरान विद्यार्थी प्रशासनिक व्यवस्था, स्थानीय शासन प्रणाली, जनजातीय संस्कृति और विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि कुलपति का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
यात्रा के दौरान विद्यार्थी सांगला और छितकुल के पंचायती राज संस्थानों का भ्रमण करेंगे। इसके अतिरिक्त वे मिनी सचिवालय का भी दौरा करेंगे, जहां विभिन्न विभागों के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को समझा जाएगा। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध होगा और उनके अकादमिक दृष्टिकोण को नई दिशा प्रदान करेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X