{"_id":"6a85a1248d6682780e0bf1e9","slug":"85-roads-closed-and-22-transformers-affected-in-the-district-due-to-rain-mandi-news-c-90-1-ssml1045-209638-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बारिश से जिले में 85 सड़कें बंद, 22 ट्रांसफार्मर प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बारिश से जिले में 85 सड़कें बंद, 22 ट्रांसफार्मर प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 सड़कें बहाल, सराज और धर्मपुर में सबसे ज्यादा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में मंगलवार रात हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। बुधवार शाम चार बजे तक मंडी जिले में 85 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सुबह 10 बजे के मुकाबले बंद सड़कों की संख्या में कमी आई है। सुबह जिले में 106 सड़कें बंद थीं, जिनमें से 21 सड़कों को बहाल कर दिया गया है।
सबसे ज्यादा असर सराज क्षेत्र में रहा, जहां 34 सड़कें बंद हैं। धर्मपुर में 23 और थलौट में 15 सड़कें बंद होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित है। सरकाघाट में सात, सुंदरनगर में दो, गोहर, जोगिंद्रनगर और पधर में एक-एक सड़क बंद है। इसके अलावा एक राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाधित है। मंडी-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-003) धर्मपुर के पास रोपड़ू में बंद बताया गया है।
सड़क बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बाधित मार्गों को खोलने के लिए मशीनरी लगाई गई है और कई स्थानों पर बहाली का काम जारी है।
विज्ञापन
बारिश का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा है। शाम चार बजे तक जिले में 22 वितरण ट्रांसफार्मर (डीटीआर) प्रभावित रहे। इनमें सुंदरनगर के 13 और धर्मपुर के नौ ट्रांसफार्मर शामिल हैं। सुबह 10 बजे तक 64 डीटीआर प्रभावित थे, ऐसे में दिन के दौरान 42 ट्रांसफार्मर की आपूर्ति बहाल की गई है। वहीं, राहत की बात यह है कि बारिश के बावजूद जिले में पेयजल आपूर्ति की कोई योजना प्रभावित नहीं हुई है। उधर, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि विभागीय टीमें सड़क बहाली के कार्य में जुटी हुई हैं।