फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP protests against Congress government's policies in Daehar.

Mandi News: डैहर में कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Thu, 20 Aug 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP protests against Congress government's policies in Daehar.
डैहर में कांग्रेस सरकार की नीतियों और क्षेत्र में विकास कार्यों के ठप्प होने पर सुंदरनगर भाजप
सड़कें बंद, बस रूट ठप, स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराईं : राकेश जम्वाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से बिगड़े हालात के बीच सुंदरनगर भाजपा मंडल ने बुधवार को डैहर में कांग्रेस सरकार की नीतियों और विकास कार्यों की धीमी गति के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सड़कें बंद हैं, बस रूट प्रभावित हैं और स्वास्थ्य सुविधाएं भी दबाव में हैं लेकिन सरकार स्थिति सुधारने के लिए गंभीर प्रयास करती नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन

जम्वाल ने कहा कि बारिश और भूस्खलन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हो रहा है। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों, बुजुर्गों और मरीजों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र भी इन समस्याओं से प्रभावित है। आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार के समय शुरू किए गए विकास कार्यों को गति देने के बजाय कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उनकी रफ्तार धीमी हो गई है। जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर काम चाहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed