सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A signature campaign was conducted by students and parents outside the NEET examination center.

Mandi News: नीट परीक्षा केंद्र के बाहर छात्र-अभिभावक हस्ताक्षर अभियान चलाया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
A signature campaign was conducted by students and parents outside the NEET examination center.
सुंदरनगर में एनएसयूआई का हस्ताक्षर अभियान के तहत परीक्षाओं में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला मंडी ने रविवार को वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में स्थापित नीट परीक्षा केंद्र के बाहर छात्र-अभिभावक हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में बड़ी संख्या में छात्रों और अभिभावकों ने भाग लेकर छात्रों के न्याय और सुरक्षित भविष्य की मांग का समर्थन किया।
अभियान का नेतृत्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनित जसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक, शिक्षा व्यवस्था की अव्यवस्थाओं और छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। एनएसयूआई ने छात्रों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया है। एनएसयूआई ने मांग की है कि प्रश्नपत्र लीक मामलों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, एनटीए को भंग कर पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही कोचिंग संस्थानों की फीस पर नियंत्रण, छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य सहायता केंद्र और प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विक्रांत शर्मा, जिला महासचिव शिवम, सचिव चेतन ठाकुर, सतीश कुमार, रोहित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed