सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Make Yoga a Part of Daily Routine: ADC

योग को बनाए दैनिक दिनचर्या का हिस्सा : एडीसी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Make Yoga a Part of Daily Routine: ADC
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेरी मंच में किया योग

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। यह केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की पद्धति है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को शहर के सेरी मंच पर जिला स्तरीय योग दिवस मनाया गया। अतिरिक्त आयुक्त गुरसिमर सिंह ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से इसे दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शहरवासियों, विद्यार्थियों और युवाओं ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। डॉ. प्रिया और फार्मासिस्ट अशोक कुमार ने विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास करवाया। ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन सहित कई योग क्रियाओं के साथ शांति पाठ भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वयंसेवी संस्था नवोत्थान सेवाधाम, आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों और योग मार्गदर्शकों ने योग प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, विधायक इंद्र सिंह गांधी, पार्षद सुमन, आयुष विभाग के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed