सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People united over the issue of facilities at Shivaji Park and Moksha Dham.

Mandi News: शिवाजी पार्क और मोक्ष धाम में सुविधाओं को लेकर एकजुट हुए लोग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
People united over the issue of facilities at Shivaji Park and Moksha Dham.
विज्ञापन
शहरवासियों ने मौजूदा संसाधनों में विस्तार की मांग उठाई

लंबित निर्माण कार्यों को जल्द धरातल पर उतारा जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर एक स्थित लक्ष्मी बाजार के शिवाजी पार्क और मोक्ष धाम में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर स्थानीय लोग एकजुट हो गए हैं। दोनों सार्वजनिक स्थलों पर सामुदायिक शौचालय और स्नानागार जैसी आवश्यक सुविधाओं के अभाव से लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए लक्ष्मी बाजारवासियों ने मौजूदा संसाधनों में विस्तार की मांग उठाई है।
रविवार को आयोजित बैठक में लक्ष्मी बाजार निवासी वेद प्रकाश सूद और नानक चंद सूद ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही के बावजूद इन स्थानों पर जरूरी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। उन्होंने वार्ड नंबर एक के पार्षद एवं नगर परिषद के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्यार चंद से शीतल पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने तथा आम जनता की सुविधा के लिए लंबित निर्माण कार्यों को जल्द धरातल पर उतारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के इन दोनों सार्वजनिक स्थलों पर सुविधाओं और संसाधनों के विस्तार के लिए दानी सज्जनों का आर्थिक सहयोग पिछले कई वर्षों से जारी है। मंडी-पठानकोट हाईवे के समीप स्थित इस सार्वजनिक स्थल पर एक ओर जहां मृतकों के अंतिम संस्कार की सुविधा उपलब्ध है, वहीं जन सहयोग से सुंदर वाटिका का निर्माण भी किया गया है। समाजसेवी जुगल किशोर गुप्ता और अशोक सूद ने कहा कि इन दोनों स्थानों को सुविधाओं और संसाधनों से और अधिक बेहतर बनाने के लिए सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed