सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand raised to operate the Ladraur-AIIMS bus from Cholthra.

Mandi News: लदरौर-एम्स बस को चोलथरा से चलाने की उठाई मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to operate the Ladraur-AIIMS bus from Cholthra.
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। लदरौर से एम्स बिलासपुर के लिए शुरू की गई सीधी बस सेवा को सरकाघाट उपमंडल के चोलथरा से जोड़ने की मांग उठने लगी है। इस मांग के लिए सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद ने कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी से आग्रह किया कि चोलथरा क्षेत्र से अधिकांश लोग स्वास्थ्य जांच सुविधा लेने एम्स पहुंचते हैं, लेकिन सीधी बस सुविधा न मिलने से उन्हें बसों की अदला बदली करनी पड़ती है। कई बार टैक्सी का भी सजारा लेकर एम्स पहुंचना पड़ता है। ऐसे में यदि लदरौर से एम्स के लिए चलने वाली सीधी बस सेवा को चोलथरा क्षेत्र से होकर सुबह 6 बजे से चलाया जाता है तो स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलेगी। इस मांग को लेकर उन्होंने धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर, भोरंज विधायक सुरेश कुमार, सांसद अनुराग ठाकुर व और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह से भी मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed