{"_id":"6a38fd02d4b8f72a060e5cd5","slug":"video-dharampur-bjp-cleanliness-drive-12-years-modi-government-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: धर्मपुर में भाजपा का स्वच्छता अभियान, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बाजार की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: धर्मपुर में भाजपा का स्वच्छता अभियान, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बाजार की सफाई
Ankesh Dogra
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:44 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में धर्मपुर भाजपा मंडल ने सोमवार को धर्मपुर बाजार में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम भाजपा के '12 साल बेमिसाल' अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष लेखराज ठाकुर ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धर्मपुर बाजार के विभिन्न हिस्सों में सफाई अभियान चलाकर कूड़ा-कचरा एकत्रित किया और उसका उचित निस्तारण किया। साथ ही लोगों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर धर्मपुर भाजपा के प्रभारी तिलक राज शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर सहित मंडल के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अभियान में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। मंडल अध्यक्ष लेखराज ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता पैदा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों में विकास, जनकल्याण और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिन्हें जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता बनाए रखने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने भी अभियान की सराहना करते हुए इसे जनहित की पहल बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।