{"_id":"69b55d88ab9030c2110ace33","slug":"a-special-newborn-care-unit-will-be-set-up-at-jogindernagar-hospital-mandi-news-c-90-1-mnd1023-189200-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में बनेगा स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में बनेगा स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्म के दौरान कमजोर और पीलिया से पीड़ित शिशुओं को घरद्वार पर मिलेगी उपचार की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में नवजात शिशुओं के लिए स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए गायनी वार्ड में स्थान आरक्षित कर अस्पताल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। यह यूनिट जन्म के समय कमजोर या गंभीर स्थिति वाले शिशुओं को तत्काल और घर-द्वार उपचार उपलब्ध कराने वाली पहली सुविधा होगी। स्थानीय अस्पताल में पहले यह सुविधा न होने के कारण चिकित्सकों को आपात स्थिति में नवजात शिशुओं को मंडी या कांगड़ा के बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था, जिससे समय, धन की बर्बादी के साथ-साथ शिशुओं की जान पर भी जोखिम रहता था। जिला स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है कि जोगिंद्रनगर में स्थापित एसएनसीयू यूनिट में कम वजन और पीलिया से ग्रस्त नवजात शिशुओं को भी आधुनिक उपचार सुविधा मिलेगी। अस्पताल में पहले से शिशु रोगी वार्ड में बेड और शिशु प्रकाश चिकित्सा की सुविधा मौजूद है। एसएनसीयू के निर्माण के बाद नागरिक अस्पताल के 100 बिस्तरों वाले इस परिसर में नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध होंगे। एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि निर्माण कार्य प्रगति पर है और जल्द ही नवजात शिशुओं के लिए यह विशेष सुविधा शुरू हो जाएगी।
बॉक्स
जोगिंद्रनगर में एसएनसीयू यूनिट स्थापित की जा रही है, जिसमें आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसका लाभ कम वजन और पीलिया से ग्रस्त बच्चों को भी मिलेगा। -डॉ. दीपाली शर्मा, सीएमओ मंडी
Trending Videos