सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jarnail Reasi Jammu won the Choti Mali and Sudam Punjab won the Badi Mali.

Mandi News: छोटी माली में जरनैल रियासी जम्मू और बड़ी माली में सुदाम पंजाब बने विजेता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Jarnail Reasi Jammu won the Choti Mali and Sudam Punjab won the Badi Mali.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के हरि बैहना में आठ दिवसीय मेले के समापन पर जय लखदाता छिंज कमेटी और स्थानीय जनता के सौजन्य से दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में राजस्थान, कश्मीर, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के पहलवानों ने दमखम दिखा कर दर्शकों का मनोरंजन किया। दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त कैप्टन अशोक कुमार शामिल हुए। प्रतियोगिता में छोटी माली और बड़ी माली के रोमांचक मुकाबले हुए। छोटी माली का फाइनल मुकाबला जरनैल रियासी (जम्मू) और रणबीर (हरियाणा) के बीच खेला गया, जिसमें जरनैल रियासी ने रणबीर को हराकर खिताब अपने नाम किया। छिंज कमेटी की ओर से विजेता पहलवान को 15 हजार रुपये और गुर्ज, जबकि उपविजेता को 11 हजार रुपये और गागर से सम्मानित किया गया। बड़ी माली का फाइनल मुकाबला युद्धवीर रियासी (जम्मू) और सुदाम कोहली (पंजाब) के बीच हुआ। मुकाबला लंबे समय तक रोमांचक रहा और अंततः सुदाम कोहली ने युद्धवीर को हराकर विजेता का खिताब जीता। छिंज कमेटी की ओर से विजेता पहलवान को 25 हजार रुपये और गुर्ज, जबकि उपविजेता को 21 हजार रुपये और गागर भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed