सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP distributed Himcare funds to its favourites without any illness: Congress

भाजपा ने बिना बीमारी चहेतों को बांटा हिमकेयर का पैसा : कांग्रेस

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
BJP distributed Himcare funds to its favourites without any illness: Congress
सराज विधानसभा क्षेत्र कै केलोधार में मनरेगा बचाओ अभियान में नारेबाजी करते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
मनरेगा बचाओ अभियान में कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी ने लगाया आरोप
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के केलोधार में रविवार को ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ के तहत कांग्रेस नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी ने पूर्व भाजपा सरकार पर हिमकेयर योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के शासनकाल में गरीबों के इलाज के लिए आवंटित धन को उनके चहेतों में बांट दिया गया। हास्यास्पद तरीके से पुरुषों को बच्चेदानी के इलाज के पैसे भी वितरित किए गए, जो साफ तौर पर भ्रष्टाचार को दर्शाता है।
नेताओं ने केंद्र सरकार पर भी तीखा हमला बोला। जगदीश रेड्डी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार गरीब मजदूरों को मजदूरी देने से बचने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर ‘वीबी-जी राम जी’ (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) करने की साजिश रच रही है। जहां गरीब भूखा सो रहा है, वहीं अडानी-अंबानी जैसे धनपतियों के खातों में अरबों रुपये पहुंचाए जा रहे हैं। यह नाम बदलने की साजिश गरीबों के हितों पर कुठाराघात है। हम इसे गांव-गांव में विफल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर नेता संत राम और कार्यक्रम समन्वयक तिलक राज शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा का दम घोंटने के बाद अब इसे पूरी तरह खत्म करने की कोशिश की जा रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा गरीबों का गला घोंटकर अडानी-अंबानी को मजबूत कर रही है। देश की सार्वजनिक संपत्तियां कौड़ियों के भाव बेची जा रही हैं। यह अभियान अब गांव-गांव तक पहुंच गया है, जिसमें कांग्रेस मनरेगा को बचाने और गरीबों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प जताया गया।
सभी नेताओं ने एक स्वर में मांग की कि केंद्र सरकार मनरेगा के तहत बकाया मजदूरी का तुरंत भुगतान करे और योजना का नाम बदलने की कोशिश बंद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed