{"_id":"6a844f9accbbd2811204abd4","slug":"a-sports-competition-will-be-held-at-dhangyara-in-the-chachyot-2-education-block-mandi-news-c-90-1-mnd1001-209475-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शिक्षा खंड चच्योट-2 की धंग्यारा में होगी खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शिक्षा खंड चच्योट-2 की धंग्यारा में होगी खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अंडर-14 खंड स्तरीय खेलों के लिए मैदान तैयार
डिजिटल पर न चलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। स्कूलों में जल्द खेलों की रौनक लौटेगी। शिक्षा विभाग ने अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों में प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल तय कर दिए गए हैं। प्रतियोगिताओं की तिथियां जल्द जारी की जाएंगी।
शिक्षा खंड चच्योट-2 में लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धंग्यारा में होंगी। सदर खंड में लड़कियों की प्रतियोगिता मझवाड़ और लड़कों की कैहनवाल में होगी। बल्ह खंड में लड़कों की प्रतियोगिता पैड़ी और लड़कियों की गलमा स्कूल में करवाई जाएगी। करसोग-1 में दोनों वर्गों की प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरी बंगलो में होंगी। सलवाहन खंड में दोनों वर्गों की प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव और साईगलू खंड की प्रतियोगिताएं कोट तुंगल स्कूल में आयोजित की जाएंगी।
मैदान में दिखेगा नन्हे खिलाड़ियों का दम
अंडर-14 प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिलेगा। इससे स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं, जिला खेल प्रभारी, मंडी श्याम नायक ने बताया कि अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं इसी माह शुरू होंगी। आयोजन की तिथि जल्द जारी कर दी जाएगी।