{"_id":"6a8433a10c772af325031b45","slug":"beas-aarti-to-be-held-for-the-first-time-in-sundernagar-on-august-24-mandi-news-c-90-1-mnd1001-209462-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर में 24 अगस्त को पहली बार होगी ब्यास आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर में 24 अगस्त को पहली बार होगी ब्यास आरती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वधर्म समभाव का दिया जाएगा संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सुंदरनगर में 24 अगस्त को शाम छह बजे पहली बार ब्यास आरती का आयोजन किया जाएगा। लाडली फाउंडेशन एवं सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि और लोग शामिल होकर भाईचारे व सर्वधर्म समभाव का संदेश देंगे। इस संबंध में आयोजित बैठक में लाडली फाउंडेशन के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. नोबल शर्मा ने बताया कि आरती से पहले कलश स्थापना, गणेश पूजन, स्वास्तिक वाचन, कलश पूजन और हवन होगा। इसके बाद ब्यास आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वधर्म समभाव की भावना को मजबूत कर देश में एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। बैठक में दोनों संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।