{"_id":"6a8441789ad1f84b470c95e8","slug":"venues-finalized-for-sports-competitions-for-the-under-14-age-group-mandi-news-c-90-1-mnd1011-209435-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 14 साल से कम आयु वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए स्थल तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 14 साल से कम आयु वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए स्थल तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र वर्ग की प्रतियोगिता तनेहड़ और छात्रा वर्ग की समौड़ में होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिताओं के स्थल तय करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में प्रधानाचार्य सुरेंद्र सकलानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें खंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से छात्र वर्ग की प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तनेहड़ और छात्रा वर्ग की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समौड़ में करवाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मैदान, खेल सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। शिक्षकों ने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए सुझाव दिए।
राजकीय उच्च विद्यालय बनेरडी के शारीरिक शिक्षक चंचल सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर संबंधित विद्यालय आवश्यक तैयारियां करेंगे।