{"_id":"6a84369f36302ddb2f0b774a","slug":"the-commerce-faculty-will-continue-at-rewalsar-college-mandi-news-c-90-1-ssml1045-209431-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रिवालसर कॉलेज में कॉमर्स संकाय जारी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रिवालसर कॉलेज में कॉमर्स संकाय जारी रहेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने पुराने फैसले में किया संशोधन
एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने विद्यार्थियों को दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में कॉमर्स संकाय बंद नहीं होगा। सरकार ने पूर्व में जारी फैसले में संशोधन करते हुए कॉलेज में कॉमर्स संकाय जारी रखने की मंजूरी दे दी है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस संबंध में 11 अगस्त को अधिसूचना जारी की। सरकार के फैसले से क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिली है।
दो जून को जारी अधिसूचना में रिवालसर कॉलेज के कॉमर्स संकाय को लेकर बदलाव किया गया था। अब सरकार ने संशोधन करते हुए इसे पहले की तरह जारी रखने का फैसला लिया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने फैसले का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कॉमर्स संकाय जारी रहने से स्थानीय विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी और उन्हें पढ़ाई के लिए दूसरे कॉलेजों का रुख नहीं करना पड़ेगा।