{"_id":"6a2e9d996af5cea9f70aec46","slug":"a-tourist-from-kerala-departed-from-chandigarh-for-thiruvananthapuram-on-an-indigo-flight-mandi-news-c-90-1-ssml1045-200700-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: इंडिगो विमान से चंडीगढ़ से तिरुवनंतपुरम रवाना हुआ केरल का पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: इंडिगो विमान से चंडीगढ़ से तिरुवनंतपुरम रवाना हुआ केरल का पर्यटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिमाचल में अपने साथियों से बिछड़ गया था, स्थानीय युवकों ने की मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में अपने साथियों से बिछड़कर फंसे केरल के 22 वर्षीय पर्यटक राम प्रकाश (पुत्र जय प्रकाश), निवासी श्रीनिवासपुरम डाकघर, वरकला (तिरुवनंतपुरम) को सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया। रविवार को उसे चंडीगढ़ से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान के माध्यम से तिरुवनंतपुरम रवाना किया गया।
जडोल पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य एवं व्यापार मंडल प्रधान रवि ठाकुर ने उसकी मदद कर उसे सुरक्षित घर पहुंचाने की पहल की। वे उसे सुबह चंडीगढ़ लेकर गए, जहां से उसे केरल के लिए फ्लाइट से भेजा गया।
राम प्रकाश हिमाचल यात्रा के दौरान अपने साथियों से बिछड़ गया था और कथित तौर पर कुल्लू क्षेत्र में अकेला रह गया। बाद में वह सुंदरनगर के डैहर पहुंचा, जहां भवाणा टनल के पास फोरलेन पर उसे स्थानीय लोगों ने देखा और रवि ठाकुर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी और उसके दस्तावेज व सामान भी गुम हो चुके थे। भाषा की समस्या के कारण वह अपनी बात स्पष्ट नहीं बता पा रहा था। रवि ठाकुर ने उसे भोजन, कपड़े और रहने की व्यवस्था दी।
एसडीएम अमर नेगी ने परिजनों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी। परिजन आने में असमर्थ रहे तो आवश्यक दस्तावेज व एफआईआर दर्ज कर औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद उसे सुरक्षित केरल रवाना कर दिया गया।