सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Speeding car crashes into roadside eatery on four-lane highway; five tourists from UP injured.

Mandi News: फोरलेन पर तेज रफ्तार कार ढाबे में घुसी, यूपी के पांच सैलानी घायल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Speeding car crashes into roadside eatery on four-lane highway; five tourists from UP injured.
जिला मुख्यालय के  निकट फोरलेन पर पलटी कार।  स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
बैहना के पास तड़के चार बजे हुआ हादसा, सभी घायलों को एम्स बिलासपुर रेफर किया

सभी पर्यटक मनाली घूमने जा रहे थे, लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
बैहना (मंडी)। कीरतपुर–मनाली फोरलेन पर बैहना के पास रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढाबे की रसोई में जा घुसी और पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जबकि रसोई को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
ढाबा संचालक साहिल निवासी बैहना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे यूपी-16 एफएम-5586 नंबर की कार तेज गति से आ रही थी। अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे ढाबे के किचन को तोड़ते हुए मिट्टी के ढेर में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान अर्चना (बेगमपुर सेक्टर-82), कुशल (गांव हरनोटी, जिला बुलंदशहर), सूरज ठाकुर (नोएडा सेक्टर-106), ललित कुमार (नोएडा सेक्टर-106) और यश चौहान (यमुना कॉलोनी, आगरा, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक मनाली घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही गागल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed