{"_id":"6a2e8ee2d464ef28bb0f7251","slug":"association-outraged-over-non-appointment-of-principals-in-cbse-schools-mandi-news-c-90-1-mnd1001-200676-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीबीएसई स्कूलों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति न होने पर भड़की एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीबीएसई स्कूलों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति न होने पर भड़की एसोसिएशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सीबीएसई टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने रिक्त पद भरने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश में संचालित अधिकांश सीबीएसई स्कूलों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति न होने से प्राध्यापक एसोसिएशन में नाराज़गी है। एसोसिएशन ने सरकार से रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। रविवार को जोगिंद्रनगर में सीबीएसई स्कूल प्रदेश एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष खजान सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राध्यापकों ने सीबीएसई सब-कैडर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इसमें प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों की नियुक्ति तथा चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। प्रदेशाध्यक्ष खजान सिंह ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों के लिए प्रधानाचार्यों की काउंसलिंग प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, इसलिए आदेश बिना किसी देरी के तत्काल जारी किए जाने चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर के माध्यम से सरकार को एक मांग पत्र मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेजा। इसमें सरकार से आग्रह किया गया कि सीबीएसई सब-कैडर के गठन के मूल उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सभी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए।